Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली बाजार में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • चमोली

चमोली बाजार में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
WhatsApp-Image-2021-08-26-at-15.59.43-916x642.jpeg

चमोली : उत्तराखंड के चमोली बाजार में आज दोपहर करीब सवा दो बजे एक मिठाई की दुकान ले अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया। आग से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब सवा दो बजे बदरीनाथ हाईवे पर चमोली मुख्य तिराहे में अग्रवाल मिष्ठान भंडार में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से तेज आवाज के साथ आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय अग्रवाल मिष्ठान भंडार में कई ग्राहक मौजूद थे। जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। चंद मिनटों में ही आग ने भयानक रूप ले लिया। और मिष्ठान भंडार में रखे पांच गैस सिलिंडर आग की चपेट में आने से एक के बाद एक धमाके के साथ फटते गए।  कुछ ही मिनटों में आग ने आस पास की चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। आग लगने का कारण मिष्ठान भंडार में गैस सिलिंडर फटना बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई। आग से नरेंद्र वर्मा, फुरकान अहमद, हिम्मत नेगी, सर्वेश अग्रवाल और नंदन गडिय़ा की दुकानों में रखा लाखों का सामान स्वाह हो गया है। एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि प्रथमदृष्टया गैस पाइप लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जाएगी। इसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना सत्यापन कराये बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार रखने पर पांच मकान मालिक के विरूद्व कार्यवाही, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
Next: राशिफल 27 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.