Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात को खिड़की से फेंका
  • राष्ट्रीय

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात को खिड़की से फेंका

RNS INDIA NEWS 16/07/2025
rns featured image new

परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पाथरी-सेलु रोड पर चलती स्लीपर बस में एक 19 वर्षीय महिला ने नवजात को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद उसे अपने साथी के साथ मिलकर बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में रितिका ढेरे नामक महिला अल्ताफ शेख नामक युवक के साथ पुणे जा रही थी। इसी दौरान रितिका को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बस में ही बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने नवजात को कपड़े में लपेटकर बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया।

बस ड्राइवर ने रियर व्यू मिरर में कुछ बाहर फेंके जाते देखा। पूछने पर अल्ताफ शेख ने सफाई दी कि उसकी पत्नी को जी मचल रहा था, इसलिए उसने उल्टी कर दी। हालांकि, इसी बीच गश्त कर रही पुलिस टीम को एक राहगीर ने सूचना दी कि बस से कपड़े में लिपटी कोई चीज बाहर फेंकी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बस का पीछा कर उसे रोका और जांच में मामला सामने आ गया। पूछताछ में दंपति ने बताया कि वे बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ थे, इसलिए ऐसा कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, रितिका ढेरे और अल्ताफ शेख दोनों मूल रूप से परभणी के रहने वाले हैं और पिछले डेढ़ साल से पुणे में साथ रह रहे थे। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई वैधानिक प्रमाण नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: सीएम
Next: ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.