Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चाकू मारकर नाबालिग बहन की हत्या की, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

चाकू मारकर नाबालिग बहन की हत्या की, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

गोंडा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार थाने के अंतर्गत एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। कथित तौर पर आरोपी अपनी 16 वर्षीय बहन के दूसरे समुदाय के लडक़े के साथ संदिग्ध संबंध से परेशान था। युवक ने पहले अपनी बहन को चैटिंग करते पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लडक़ी की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। अंचल अधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। दिल्ली में काम करने वाले उसके पिता सलीम ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ दामोदर गांव में रहता था। उपाध्याय ने बताया, उसने अपनी बहन को दूसरे समुदाय के एक पड़ोस के युवक के साथ बातचीत करते हुए देखा। इससे पहले दोनों भाई-बहनों के बीच बहस हुई। बाद में रात में, मामला फिर से गर्म हो गया क्योंकि उसने अपनी बहन को उसी लडक़े से फोन पर बात करते हुए देखा। गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार निकालकर अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में भीषण सडक़ हादसा, बस-कार की टक्कर में दो बच्चों समेत 11 की दर्दनाक मौत
Next: आजम के बाद एक और विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.