Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में बादल फटने से तबाही
  • देहरादून

चकराता में बादल फटने से तबाही

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
01- (43)

2 बच्चियों सहित 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत, चार लोग घायल
26 मवेशियों की भी मलबे में दबकर मौत

विकासनगर। चकराता तहसील की ग्राम पंचायत जोगियों की बिजनाड छानी में बादल फटने से तीन आवासीय छानियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। छानियों में रह रहे दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी। एक किशोर सहित चार लोग घायल हो गये। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, थाना चकराता पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों के शव मलबे से बाहर निकाले। मृतकों का घटना स्थल पर ही पंचनामा पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जबकि घायलों की मरहम पट्टी कर मौके पर ही उपचार किया गया है। घटना में 26 मवेशियों की भी दबकर मौत हो गयी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बिजनाड छानियों के पीछे अचानक बादल फट गया। बादल फटने से करीब सात- आठ फीट का जलजला मलबे के साथ छानियों के ऊपर से गुजरा। जिसमें तीन लोगों घूंटा, टपिया व फुंकियारु की छानियां पूरी तरह से मलबे में दबकर ध्वस्त हो गयी। जबकि कालिया की आधी छानी ध्वस्त हो गयी। तीनों छानियों के मलबे में दब जाने से छानियों में रह रहे मुन्नादास 35 पुत्र काडिय़ादास, साक्षी 13 पुत्री मुन्नादास व काजल 13 पुत्री शीशपाल सभी निवासी ग्राम जोगियो कोल्हा मलबे में बुरी तरह से दब गये। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, थानाध्यक्ष चकराता अनूप नयाल वु पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायत से तीनों मृतकों के शव बाहर निकाले। जबकि चार लोग घायल हो गये। जिसमें मृतक की पत्नी बालोदेवी व मृतक का बेटा मुकुलदास, उषादेवी पत्नी विक्रम, बालोदेवी पत्नी शीशपाल सभी निवासि ग्राम जोगिया कुल्हा को चोटें आयी हैं। मलबे में पीडि़त परिवारों की 15 बकरियां, पांच बैल, पांच गाय व एक घोड़ा की भी मलबे में दबकर मौत हो गयी। तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने बताया कि मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने घायलों का मौके पर मरहम पट्टी कर उपचार किया है। बताया कि घटना स्थल पर ही मृतकों का पंचनामा पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना स्थल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने पहुंचकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। प्रीतम सिंह ने पीडि़त परिवारों को ढाढस बंधाते हुए उन्हे सांत्वना दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू में शराब की तस्करी कर रहे 2 गिरफ्तार
Next: स्टाफ नर्स परीक्षा हेतु हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाएं: अमित जोशी आप उपाध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.