Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाचा और मामा मिलकर करा रहे युवती की जबरन शादी
  • हरिद्वार

चाचा और मामा मिलकर करा रहे युवती की जबरन शादी

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

रुड़की।  पथरी के एक गांव की युवती के चाचा और मामा ने क्षेत्र के ही युवक के साथ उसकी शादी तय कर दी। लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मामा और चाचा ने दबाव डाला तो युवती अपनी मां को लेकर लक्सर सीओ के पास पहुंच गई और शिकायत की। सीओ ने पथरी थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पथरी थाने के एक गांव की युवती अपनी मां के साथ लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंची और सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी से मिली। युवती ने बताया कि उसके पिता का काफी दिन पहले देहांत हो गया था। उसका कोई भाई या बहन भी नहीं है। घर में मां-बेटी ही हैं। उनके पास पूर्वजों की दस बीघा जमीन तथा गांव का मकान है। युवती ने आरोप लगाया कि उसके सगे चाचा और मामा उनकी खेती की जमीन व मकान हथियाने की फिराक में हैं। इसके लिए मामा व चाचा ने मिलकर उसकी शादी पथरी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के एक युवक से तय कर दी है। उससे व उसकी मां से इस बाबत उन्होंने पूछा तक नहीं है। युवती ने आशंका जताई कि उसकी शादी कराने के बाद चाचा व मामा पुश्तैनी जमीन और मकान हथियाने के इरादे से उसकी मां के साथ अनहोनी घटना भी कर सकते हैं। बताया कि इसी कारण वह अभी शादी नहीं करना चाह रही है। उधर, उसका चाचा व मामा मिलकर उसकी शादी जबरन युवक से कराने की कोशिश कर रहे हैं। मना करने पर मां-बेटी को परेशान किया जा रहा है। उसने दो दिन पहले थाने में शिकायत की थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताया कि डर की वजह से मां-बेटी अपने घर भी नहीं जा रही हैं। सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश पथरी थाने के एसओ को दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट
Next: आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए लड़ाई लडेंगे : उमेश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.