Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार दिन आईसीयू में जूझकर 23 सप्ताह की गर्भवती ने तोड़ा दम, दो दिन से नहीं मिला प्लाज्मा
  • देहरादून

चार दिन आईसीयू में जूझकर 23 सप्ताह की गर्भवती ने तोड़ा दम, दो दिन से नहीं मिला प्लाज्मा

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

देहरादून। दून अस्पताल में भर्ती हरिद्वार निवासी एक आईएफएस की पत्नी ने चार दिन आईसीयू में जूझने के बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया। वह 23 सप्ताह की गर्भवती थी और उनके गर्भ में दो शिशु थे। डाक्टर तमाम कोशिशों एवं जीतोड़ मेहनत के बाद भी उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। कई दिनों से हरिद्वार निवासी 37 साल की मरीज सबा हसन दून महिला अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें चार दिन पहले आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यहां आईसीयू प्रभारी डा. अतुल कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्तुति की देखरेख में उनका उपचार डाक्टरों एवं मेडिकल टीम ने किया। उन्हें बाईपैप एवं वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे दोनों शिशुओं को भी नहीं बचाया जा सका। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि मरीज को बचाने की तमाम कोशिशें की गई, लेकिन संक्रमण बहुत ज्यादा और ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होने की वजह से वह सरवाइव नहीं कर पाई।

दो दिन से प्लाज्मा भी नहीं मिला

मरीज को बचाने के लिए डाक्टरों ने प्लाज्मा के लिए एडवाइज किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम अभियान के बाद भी प्लाज्मा नहीं मिल सका। कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने फेसबुक पोस्ट कर सिस्टम पर कटाक्ष किया है। वहीं दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने सिस्टम में सुधार के लिए कहा है।

मास्क उतारने लगी थी

आईसीयू में भर्ती के दौरान मरीज दो दिन से अपना मास्क उतारने लगी थी। इससे समझा जा रहा था कि उन्हें कितनी पीड़ा उठानी पड़ रही थी। वह कभी उठकर बैठ जाती तो बोलती नहीं। मेडिकल कर्मचारियों की आंखें उनके निधन पर भर आई। परिजनों का मोर्चरी पर रो-रोकर बुरा हाल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय संघ ने की सीएम से 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की मांग
Next: हर चौथे व्यक्ति को कोरोना बना रहा अपना शिकार, पहाड़ों में भी वायरस का कहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.