Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीईयूटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून
  • देहरादून

सीईयूटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
rns featured image new

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध बीएड व एमएड कालेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कंबाइंड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीईयूटी) परीक्षा देनी होगी। सीईयूटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही छात्रों को बीएड-एमएड प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा।

एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डा. सुनील अग्रवाल ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि बीएड-एमएड के वर्तमान सत्र 2022-23 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबंध सभी शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी कालेज में सीईयूटी पास करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ली जाएगी। यूजीसी के इस नियम के बाद अब हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि बीएड व एमएड में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। केंद्रीय गढ़वाल विवि से बीएड-एमएड में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 18 जून तक एनटीए की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

जिम्मेदारी से बचते हैं विवि के अधिकारी
डा.सुनील अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों में निर्णय लेने से बचने की प्रवृत्ति ज्यादा है। जिसके कारण छात्रों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाता है। समस्याओं के समाधान के लिए विवि के अधिकारी उपलब्ध नहीं होते हैं, जो उपलब्ध होते हैं, वह अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डाल कर निर्णय लेने से बचते हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। क्योंकि गढ़वाल क्षेत्र के अधिकांश कालेज हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि से संबद्ध हैं। बड़ी संख्या में छात्र कालेज में अध्ययन कर रहे हैं। गढ़वाल विवि की ओर से संबद्ध कालेज में बीएड-एमएड में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से मिलेगा, जिसका कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। जिससे ज्यादातर छात्र पिछले वर्षो की भांति विवि की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में विवि के कुलसचिव को पत्र भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान सहित 251 पदों के लिए उप चुनाव की घोषणा, 13 जून से शुरू होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी प्रक्रिया
Next: सरकार एससी एसटी वर्ग का शोषण कर रही: उदित राज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.