Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कस्टमर केयर अधिकारी खाते से लाखों रूपये निकालने वाला जामताड़ा का ठग दबोचा
  • बागेश्वर

कस्टमर केयर अधिकारी खाते से लाखों रूपये निकालने वाला जामताड़ा का ठग दबोचा

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर में 21 जून को नवीन चन्द्र जोशी निवासी भिलकोट पोस्ट भतौडा, बागेश्वर द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि उनके एसबीआई खाते से धोखाधड़ी से 5 लाख से अधिक रूपये निकल लिए गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ने एसबीआई योनो मोबाइल एप आदि के सम्बन्ध में गूगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया गया तो अज्ञात व्यक्ति ने उनसे एनी डेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उनके बैंक खाते से 05,03,906/- (पांच लाख, तीन हजार नौ सौ छः रूपया) आहरित कर लिये गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में तत्काल अभियोग पंजीकृत करने और मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने हेतु साइबर सैल बागेश्वर को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के कुशल पर्यवेक्षण में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर, विवेचना निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह प्रभारी साइबर सैल को दी गयी। साइबर सैल द्वारा प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त के बारे में आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अभियुक्त सरफराज अंसारी पुत्र रिवान अंसारी निवासी ग्राम – बरियारपुर पोस्ट शीतलपुर, जिला जामताड़ा, झारखण्ड की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पिछले 02 सप्ताह से पुलिस टीम द्वारा झारखंड के धनबाग, जामताड़ा, में अभियुक्त के निवास स्थान में दबिश दी गयी तो अभियुक्त घर पर नहीं मिला, टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुनः मुखबिर सक्रिय कर, पतारसी/सुरागरसी करते हुये अभियुक्त को संवाना स्पोर्ट सैक्टर 25, थाना निगही, जिला पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पहले वह वर्ष 2018-2019 में संयुक्त गिरोह में रहकर काम करता था, जब उसने साइबर धोखाधड़ी करने के तौर-तरीके आदि के बारे में सीख लिया तो वह वर्ष 2020 से अकेला ही इस प्रकार की धोखाधड़ी करने लगा।
अभियुक्त से 02 मोबाईल फोन और 02 सिम कार्ड बरामद हुए।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी साईबर सैल।
कानि0 इमरान खान, एस0ओ0जी0/साइबर सैल
कानि0 चन्दन कोहली, एस0ओ0जी0/साइबर सैल
कानि0 दीवान प्रसाद, कोतवाली बागेश्वर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने दंपति पर लगाया मारपीट का आरोप
Next: मगरमच्छ ने किया महिला पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.