Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा पर अभी कोई फैसला नहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दी सूचना
  • राष्ट्रीय

सीबीएसई 12वीं परीक्षा पर अभी कोई फैसला नहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दी सूचना

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों एवं अभिभावकों का एक वर्ग इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है।
सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ” यह स्पष्ट किया जाता है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर ऐसा (रद्द करने संबंधी) कोई फैसला नहीं लिया गया है जिसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कोई फैसला लिए जाने पर इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।
अधिकारी इस संबंध में उन सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा लिए जाने या रद्द किए जाने की संभावना के बारे में पूछा गया था । हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण छात्रों एवं अभिभावकों का एक वर्ग इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी । इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई्र एक उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया था। बोर्ड परीक्षा आमतौर पर हर साल फरवरी-मार्च महीने में आयोजित की जाती है जबकि इस साल इसका कार्यक्रम 4 मई से शुरू हो रहा था। बोर्ड ने कहा था कि 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित की जाती है और इसकी समीक्षा 1 जून के बाद की जाएगी तथा छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले परीक्षा के बारे में नोटिस दिया जाएगा। वहीं, सीबीएसई ने इसी महीने 10वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंक देने की नीति की घोषणा की थी। इसके तहत प्रत्एक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन तथा 80 अंक वर्ष में हुए विभिन्न टेस्ट या परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैवी स्टेरॉयड लेने वाले कोरोना मरीजों को ब्‍लैक फंगस का ज्‍यादा रिस्‍क, ये लक्षण दिखें तो तत्‍काल करें डॉक्‍टर से सम्‍पर्क
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के मामले बढ़े, आज आये 376 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.