Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई का बड़ा एक्शन, पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सीबीआई का बड़ा एक्शन, पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
default featured image

कोलकाता (आरएनएस)। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने पूछताछ के लिए मंडल को 10 समन जारी किए, लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसके बाद सीबीआई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी।
बता दें कि सीबीआई ने दो घंटे की पूछताछ के बाद मंडल को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो बार सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान बीएसएफ ने 20,000 पशुओं के सिर बरामद किए थे। इन पशुओं की सीमा पार तस्करी की जा रही थी। सीबीआई ने हाल ही में इसी केस में कई जगहों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने मंडल के बॉडीगार्ड सैगल हुसैन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक अनुब्रत मंडल के घर पर सीबीआई अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम 5 से 6 गाडिय़ों के काफिले के साथ पहुंची थी। इस दौरान अनुब्रत के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी थी। एजेंसी ने घर पर ही अनुब्रत मंडल से कुछ देर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। अनुब्रत मंडल के घर पर सीबीआई की छापेमारी और घर के सामने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की खबर पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय अधिकारी आज सुबह बोलपुर के बैंक कर्मचारियों से गौ तस्करी मामले की जांच में पूछताछ भी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से आगरचट्टी में तीन मकान ध्वस्त, 10 में घुसा पानी-मलबा
Next: भीलवाड़ा में कार के पलटने से नासिक के एक परिवार की एक महिला की मौत एवं छह सदस्य घायल

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.