Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया
  • राष्ट्रीय

सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। सीबीआई की बिल्डिंग के बेसमेंट में भीषण आग लगने की खबर है। इस आग के चलते सभी अधिकारियों और स्टाफ को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग की कई गाडिय़ां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं और बचाव का काम भी तेजी से चल रहा है। दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में यह आग लगी है। जानकारी के मुताबिक दमकल की 8 गाडिय़ां मौके पर मौजूद है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे बिल्डिंग के बेसमेंट से धुंआ निकलते देखा गया। इसके कुछ ही देर बाद अंदर से आग की लपटे निकलती देखी गईं। एहतियात के तौर पर अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग खाली करने के लिए कहा गया। अभी तक की सूचना के मुताबिक इस अगलगी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो देश के सबसे टॉप केसों की जांच-पड़ताल करती है। सीबीआई का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस मुख्यालय में विभिन्न अहम केसों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी रखे गये हैं। अभी इससे पहले जुलाई के महीने में भी सीबीआई बिल्डिंग में आग लगी थी। उस वक्त यह कहा गया था कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल इस बार आग कैसे लगी? अभी इसकी पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरवाले कर रहे थे रोड जाम, प्रेमी के साथ मिली घर से लापता युुुुवती
Next: पाकिस्तान की फजीहत, मैच से कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड ने रद्द की सीरीज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.