Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिन में बढ़ई, रात में चोर! देहरादून में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
  • देहरादून

दिन में बढ़ई, रात में चोर! देहरादून में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-08 at 21.23.47

देहरादून (आरएनएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और मूर्तियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पौड़ी जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बढ़ई और लकड़ी काटने का काम करने के बहाने कॉलोनियों में घूमकर दिन के समय बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले का खुलासा लक्खीबाग चौकी क्षेत्र के चंदननगर तिराहा निवासी गोपाल अग्रवाल की तहरीर के बाद हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार जनवरी की रात वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बड़े भाई के घर रात्रि भोज में गए थे। रात करीब 11 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर छह जनवरी को कोतवाली नगर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने बुधवार रात मद्रासी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए जेवर और ताले तोड़ने के औजार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन, उम्र 38 वर्ष, और फरीद, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर बताए।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लकड़ी काटने और बढ़ई का काम करते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों में घूमते थे। इसी दौरान वे बंद मकानों की पहचान कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने उत्तराखंड के देहरादून के अलावा टिहरी, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में, साथ ही पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जावेद अहमद के खिलाफ पौड़ी जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पहले कोतवाली नगर क्षेत्र में एक और चोरी की थी। उस मामले में चोरी गया माल बरामद करने के लिए पुलिस आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च
Next: एस्ट्रो टूरिज्म कार्यशाला में युवा ले रहे खगोल पर्यटन का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.