Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार से 10 लाख से अधिक का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

कार से 10 लाख से अधिक का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद कुल 69.656 किग्रा गांजे की कीमत 10.44 लाख आंकी गई है। मौके से फरार हुए गांजा तस्कर अय्यूब खान को भी पुलिस टीम ने धर दबोचा है। विदित हो कि एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कास रही है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात्रि में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र वल्मरा से देघाट की तरफ वापस आते एक कार चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी बंद करके गाड़ी को मौके पर छोड़कर बबलिया रोड की तरफ भाग गया। संदिग्धता प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष राहुल राठी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल मनोज पांडे व सुरेन्द्र कुमार द्वारा कार छोड़कर भागे चालक का पीछा किया गया। थानाध्यक्ष व साथ में मौजूद कांस्टेबल नीरज बिष्ट द्वारा मौके पर मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल-3 सीएजेड- 8943 को चैक किया गया तो कार की डिग्गी में 04 बैगों में कुल 69.656 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान कुछ समय बाद कार चालक का पीछा करने गये पुलिस टीम द्वारा वापस आकर बताया कि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर गांजा बरामदगी के आधार पर थाना देघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत फरार अरोपी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष देघाट को पुलिस टीम का गठन कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। प्राप्त निर्देशों पर थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश, गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी की गई। जिसके बाद थाना क्षेत्र से बाहर भागने का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त अय्यूब खान(27 साल) निवासी किदवई नगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को 14 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के 9 घण्टों के भीतर हरलाल वर्मा इंटर कॉलेज भाकुड़ा के नीचे रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के साथ हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, सुरेन्द्र कुमार, अमित यादव व कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गायक मंगलेश और अनीशा के गीतों पर थिरके दर्शक
Next: बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक के साथ की मारपीट

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.