Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
  • देहरादून

कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर पांवटा रोड पर बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि उसक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।
गुरुवार देर रात को विक्की सिंह (29) पुत्र महेंद्र सिंह और शेरा निवासीगण लक्ष्मण चौक कांवली रोड देहरादून पांवटा में शादी के कार्ड बांटने गये थे। रात को दोनों वापस अपने घर देहरादून जा रहे थे। ढालीपुर के पास हरबर्टपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्की सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबक शेरा को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली विकासनगर के एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवपुरी में हादसे में कार सवार तीन लोग घायल
Next: स्वयं सेवकों ने पथ संचलन से दिया एकता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति का परिचय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.