Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार की डिमांड नहीं मानी तो तोड़ दी सगाई
  • देहरादून

कार की डिमांड नहीं मानी तो तोड़ दी सगाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में लड़की वालों ने कार की डिमांड नहीं मानी तो लड़के के परिजनों ने सगाई तोड़ दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लूंठी के अनुसार एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी बेटी की सगाई 31 दिसंबर 2023 को मोहम्मद अली निवासी सहारनपुर के साथ हुई थी। रिश्ते के वक्त ही उन्होंने लड़के वालों को बता दिया था कि वो दहेज नहीं दे पाएंगे, इसपर लड़के वालों ने दहेज नहीं लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि सगाई पर उन्होंने करीब 4,21,770 रुपये खर्च किए। कपड़े, टीका, सोने के गहने लड़के वालों के दिए। आरोप है कि 11 जनवरी को युवक की मां सज्जो ने फोन कर कहा कि दहेज में कार दोगे तो ही शादी होगी। कार देने पर असमर्थता जताने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इसबीच परिजनों ने बिचौलिये जावेद से बात की तो उसने भी यही शर्त रखी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद अली, सज्जो, वारिस, आरिफ शाहीन, डा. जावेद, खालिद सभी निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प. बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला : पीड़िता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Next: ऊर्जा निगम में जीएम पद पर हुए प्रमोशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.