Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल
  • देहरादून

कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी के पास देहरादून मार्ग पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार घायल हैं। सवेरे पांच बजे सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। मसूरी कोतवाली निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान देखा तो तीन लोग कार से बाहर से बाहर निकालकर खुद ऊपर मार्ग पर आए गए थे। जबकि, तीन कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए फायर सर्विस और एसडीआरएफ को बुलाया। कार में फंसे तीनों लोगों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इस दौरान दो की मौत हो चुकी थी। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कार सवार पेशे से मजदूर बताए जा रहे हैं।

मृतकों और घायलों के नाम:
अनिल कुमार (32 वर्ष) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर (ड्राइवर, मृतक)
अजय (31 वर्ष) पुत्र छत्रपाल, निवासी चोला चौकी, बुलंदशहर (मृतक)
राजू (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र, निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135, नोएडा (घायल)
गुल्लू(29 वर्ष) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134, नोएडा (घायल)
मोनू (28 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी ढकोली थाना बीवी नगर, बुलंदशहर (घायल)
सुभाष (27 वर्ष) पुत्र संजय, निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस, नोएडा (घायल)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुँचकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की जानकारी ली
Next: धूमधाम से निकली मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, नम आंखों से दी मां को विदाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.