Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कार चढ़ाने के आरोपी पुलिस कर्मी पर हुआ मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

कार चढ़ाने के आरोपी पुलिस कर्मी पर हुआ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शुक्रवार की देर रात भूतबंगला के पार्षद प्रतिनिधि पर कार चढ़ाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप था कि नशे की हालत में आरोपी पुलिस हेड कांस्टेबल ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी पुलिस कर्मी चंपावत जिले तामली में तैनात है और पिछले कुछ पहले ही अवकाश पर आया था। भूतबंगला के पार्षद प्रतिनिधि परवेज उर्फ साबिर कुरैशी का कहना था कि शुक्रवार की रात 11:30 बजे के करीब वह मोहल्ले के लोगों के साथ बस्ती के तिराहे पर खड़ा था कि अचानक एक कार में सवार भूतबंगला निवासी हेड कांस्टेबल अजीम खान ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग भी चपेट में आने से बच गए। विरोध करने पर आरोपी पुलिस कर्मी ने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के विरोध में शुक्रवार की देर रात लोगों ने हंगाम शुरू कर दिया। पार्षद प्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने कोतवाली का घेराव किया था। बाद में कोतवाल विक्रम राठौर ने आरोपी पुलिस कर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण करवाया। पार्षद प्रतिनिधि परवेज की तहरीर पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुकर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: ओटीपी पूछ खाते से उड़ाये 2.85 लाख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.