Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • कार व बाईकों में टक्कर से चार की मौत
  • उत्तर प्रदेश

कार व बाईकों में टक्कर से चार की मौत

RNS INDIA NEWS 18/12/2020
default featured image

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरूसरांय थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मार दी, इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूसरांय थानाक्षेत्र के फरीदा गांव के पास गुरूवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार के हिस्से को काट कर चालक के शव को बाहर निकाला। अनियंत्रित कार ने पहले एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र कुमार (30) निवासी महाराजगंज ढेरी थाना पूंछ, बिल्ले पुत्र ओमप्रकाश निवासी भदरवारा थाना गरौठा और ओम प्रकाश पुत्र कधूरे निवासी भदरवारा थाना गरौठा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक ने आगे जाकर एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी । यही नहीं फिर कार भी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई । घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी नत्थु धोबी (55) व सुखलाल (30)की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसराय भेजा, जहां पर नत्थू धोबी, सुखलाल अहिरवार, ओमप्रकाश (28) एवं कार चालक आदर्श नापित निवासी नेकेरा थाना एरच को मृत घोषित कर दिया गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया । सडक़ दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी महेश चंद सोनकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों दी गयी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेता अनुपम खेर ने की लेखक रस्किन बॉंड से मुलाकात
Next: डीजीपी-मुख्य सचिव का दिल्ली आने से इनकार

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.