Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दहशत का पर्याय बना नरभक्षी गुलदार ढ़ेर
  • टिहरी

दहशत का पर्याय बना नरभक्षी गुलदार ढ़ेर

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
rns featured image new

दहशत का पर्याय बन चुके नरभक्षी गुलदार को आखिर शूटर जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया। नई टिहरी देवप्रयाग क्षेत्र में गुलदार राजमार्ग स्थित पेट्रोल पम्प में शूटर की गोली का निशाना बना। नरभक्षी के मारे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। देवप्रयाग स्थित डाक बंगला रोड पर बीते 30 अगस्त को गुलदार ने मानसिक रुप से बीमार 25 वर्षीय युवक को अपना निवाला बना दिया था। जिसके बाद नगर सहित आस पास के गांवों में काफी दहशत बन गयी थी। वन विभाग ने निकटवर्ती तुंणगी गांव मे नरभक्षी के होने की संभावना देखते जहां तीन पिंजरे लगाए थे, वहीं जाने माने शूटर जॉय हुकिल की टीम को भी तैनात कर दिया। शूटर व नरभक्षी की लगातार लुकाछिपी का सिलसिला बीती रात तब खत्म हुआ जब वह शूटर जॉय हुकिल की निगाह में आ गया और गोली का शिकार हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र मे जॉय हुकिल के हाथो मारे जाने वाला यह तीसरा नरभक्षी गुलदार था। इससे पहले 2009 मे दनसाड़ा में महिला व 2015 में कांडाधार में बालिका को निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार हुकिल की गोली से मारा गया था। 2007 में बडियारगढ़ क्षेत्र में पहला नरभक्षी हुकिल के हाथों मारा गया था। पौड़ी निवासी शूटर जॉय हुकिल गढ़वाल व कुमांऊ क्षेत्र में अभी तक 38 नरभक्षियों से लोगो को निजात दिला चुके हैं। रेंजर माणिकनाथ रेंज देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि पेट्रोल पम्प स्थित उमा होटल के सामने बीती रात करीब साढे 12 बजे गुलदार शूटर की गोली से मारा गया। गुलदार लगभग सात साल का नर था। साढ़े सात फीट लबे गुलदार के पंजे घिसने से वह असहाय होकर आसान शिकार की तलाश में रहता था। एक दिन पहले ही गुलदार एक होटल की सीसीटीवी मे बछड़े का शिकार करने की कोशिश करते दिखा था। रेंजर के अनुसार मृत गुलदार का डांगचौरा में दो पशु चिकित्सको की टीम ने पीएम किया गया। नरभक्षी से निजात मिलने से क्षेत्रवासियो ने राहत की सांस ली है। साथ ही शूटर जॉय हुकिल व वन विभाग का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिविल अस्पताल फिर शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन
Next: नजदीकी अस्पताल में करायें कोरोना सैंपलिंग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.