Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुप्तकाशी में किया जनसम्पर्क
  • रुद्रप्रयाग

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुप्तकाशी में किया जनसम्पर्क

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर रहे। उन्होंने अनेक जगहों पर भ्रमण करते हुए लोगों से जनसम्पर्क किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जानकारी दी। गुप्तकाशी के नागजगई में जनसम्पर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों से बातचीत की। विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस दौरान जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सौरभ बहुगुणा द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही निकाला गया। इसके बाद उन्होंने मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी का भ्रमण किया। जहां उन्होंने जनसंपर्क करते हुए विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। युवा मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया। उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण मित्रों ने सफाई किट न मिलने पर जताई नाराजगी
Next: चम्पावत जिले में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.