Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कैबिनेट मंत्री रहे 8 विधायक अपने ही घरों में ढेर
  • राष्ट्रीय
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री रहे 8 विधायक अपने ही घरों में ढेर

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे 8 विधायकों को अपने ही घरों में ढेर होना पड़ा। भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर को कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 7,579 मतों से पराजित किया।
भाजपा सरकार में शहरी आवास मंत्री रहे और कसुम्पटी विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने पराजित किया। अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें 8,655 मतों से शिकस्त दी। भाजपा हाईकमान ने सुरेश भारद्वाज का विस क्षेत्र बदलकर इस बार कसुम्पटी से टिकट दिया था। 2017 में उन्होंने शिमला शहरी सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी।
भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और कसौली विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव सैजल को कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने 6,768 मतों से शिकस्त दी। भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री और मनाली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर को कांग्रेस उम्मीदवार भुवनेश्वर गौड़ ने 2,957 वोटों से हराया। भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री और शाहपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने 12,243 मतों से हराया। भाजपा सरकार में वन एवं खेल मंत्री रहे और फतेहपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया को कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 7,354 मतों से हराया। 2022 के विस चुनाव में भाजपा हाईकमान ने राकेश पठानिया को नुरपुर से बदलकर फतेहपुर से टिकट दिया था। 2017 का विस चुनाव राकेश पठानिया ने नुरपुर से लड़ा था और जीत हासिल की थी।  भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे और घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग को कांग्रेस उम्मीदवार राजेश धर्माणी ने 5,176 मतों से हराया। भाजपा सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे और लाहौल-स्पीति से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा को कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर ने 1,616 मतों से हराया। वहीं सिर्फ सीएम जयराम ठाकुर, जसवां परागपुर से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा सरकार में परिवहन और उद्योग मंत्री रहे विक्रम सिंह, पावंटा साहिब से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ही 2022 के विस चुनाव में जीत दर्ज कर पाए हैं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने इस बार धर्मपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर से 2,807 मतों से हार गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धुमाकोट तहसील में हुआ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन
Next: ससुर ने दामाद को मात दे दी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.