Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया चांदमारी गांव में 95.96 लाख रुपये की लागत से 1.994 किमी लम्बे विभिन्न आंतरिक मार्गो का विधिवत शिलान्यास
  • उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया चांदमारी गांव में 95.96 लाख रुपये की लागत से 1.994 किमी लम्बे विभिन्न आंतरिक मार्गो का विधिवत शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
16- (9)

देहरादून। कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दून के चांदमारी गांव में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चांदमारी घंघोड़ा ग्राम पंचायत में 95.96 लाख रुपये की लागत से 1.994 किमी लंबी विभिन्न आंतरिक मार्गो का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीण पिछले कई वर्षो से सड़क की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक 82 साल के लंबे इंतजार के बाद इलाके में उनका आंतरिक सड़क बनने का इंतजार पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर सुख दुःख में आम जनमानस के साथ खड़े नजर आते हैं और विकास कार्यों में सबसे आगे रहते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद सड़क का निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क कार्य में गुणवत्ता व समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मौके पर ही ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा। जिस पर उन्होने सभी समस्याओं को समाधान का भरोसा भी दिया। वे बोले कि सरकार का ध्येय है कि प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का है, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो मसूरी विधानसभा क्षेत्र सबसे स्मार्ट और हर क्षेत्र में आगे दिखेगा। इसी सोच के साथ वह लगातार कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राम बहादुर खत्री, प्रेम पंवार, कैप्टन शमशेर थापा, प्रदीप क्षेत्री, अजीत क्षेत्री, ग्राम प्रधान दुर्गा राय, ग्राम प्रधान सागर सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबी सिंह धामी बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के वाइस कैप्टन
Next: राज्यपाल ने किया ‘एंबेसडर ऑफ पीस’ पुस्तक का किया विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.