Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सड़कों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सड़कों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार की शाम नगरीय क्षेत्र में निर्मित पांच किमी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि सितारगंज नगरीय क्षेत्र में पांच किमी. सड़कों के लिए 3.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें वार्ड 8 में नंदा विहार कॉलोनी में 150 मीटर, इसी वार्ड में 125 मीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। बाद में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सुप्रिया कॉलोनी में 75 मीटर व इसी वार्ड में 145 मीटर, श्याम वाटिका में 120 मीटर, चोरगलिया बाईपास मार्ग में 75 मीटर सड़क का लोकार्पण किया। इधर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजनगर में 1.05 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सड़कों को गुणवत्तायुक्त बनाया गया है। पानी निकासी के इंतजाम किये जा रहे हैं। इस वर्ष 60 करोड़ की योजनायें मंजूर हुई है। 100 करोड़ की योजनाओं को जल्द मंजूरी मिलेगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के तमाम योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोर गंगनहर में डूबकर लापता
Next: मुख्य सचिव ने दिए सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.