Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देहरादून

तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल को आपातकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह शीशमझाड़ी निवासी 26 वर्षीय विजय पुत्र कवरपाल शादी समारोह में बैलून लगाने के लिए स्कूटी से शिवपुरी जा रहा था। उसके साथ दोस्त सिद्धार्थ भी जा रहा था। शिवपुरी चौकी के नजदीक पीछे से आ रही निजी परिवहन कंपनी की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोटें लगने के चलते विजय की मौके पर ही मौत हो गई।  सिद्धार्थ को घायल अवस्था में पुलिस ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सिद्धार्थ का पैर और हाथ की अंगुलियां फ्रैक्चर हो गई। एसएसआई योगेश पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़ा डंपिंग जोन का लोगों ने किया विरोध
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.