Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुलेट चोरी में गोवा की महिला गिरफ्तार
  • देहरादून

बुलेट चोरी में गोवा की महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बुलेट चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी की बुलेट बरामद करने का दावा किया है। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला को जेल पहुंचा दिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक श्यामपुर खदरी ऋषिकेश निवासी ब्रह्मानंद भट्ट 18 जून को आनंदधाम के पास किसी काम से गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बुलेट आनंदधाम के पास खड़ी कर दी। गलती से बुलेट से वह चाबी निकालना भूल गए। कुछ देर बाद वापस आए तो बुलेट अपने निर्धारित स्थान पर खड़ी हुई नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बुलेट का कुछ पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस को एक महिला बुलेट चोरी करती हुई दिखाई दी। महिला की तलाश के लिए इंस्पेक्टर रितेश शाह ने एक टीम गठित की। एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट ने महिला को बाईपास मार्ग पर बुलेट सहित गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का नाम कैंडी है और वह गोवा की रहने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश जिला महिला मोर्चा ने किया नव मतदाता युवतियों से संपर्क
Next: चोरी के 11 सिलेंडरों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.