Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुजुर्ग से मारपीट कर नौकर ने लूटे थे 60 हजार
  • देहरादून

बुजुर्ग से मारपीट कर नौकर ने लूटे थे 60 हजार

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग से मारपीट कर नौकर दो लाख रुपये नहीं, 60 हजार लेकर भागा था। आरोपी गिरफ्तार हुआ तो यह सच्चाई सामने आई। इसके बाद पीड़ित ने भी स्वीकार किया केस उन्होंने रकम बढ़ाकर लिखवा दी थी। इसकी पुष्टि वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने की। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को चंद्रपाल सिंह निवासी साईंलोक कॉलोनी, फेस दो, वसंत विहार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। चंद्रपाल कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। पास में उनका मकान बन रहा है। आरोप है कि घटना के दिन निर्माणाधीन मकान में काम करने वाला नौकर नीरज उफ सत्या आया। आरोप लगाया कि उसने अटैची से दो लाख रुपये निकाले और उनसे मारपीट कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को शास्त्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस को 60 हजार रुपये बरामद हुए। तब पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की तो उन्होंने इतनी रकम जाने की बात कही। आरोपी नीरज मूलरूप से राधानगर, किशनपुर, भागलपुर का निवासी है। आरोपी ने बताया कि वह काम के दौरान कई पर पीड़ित के घर गया। इस दौरान अटैची से रकम निकालते देखा। घटना के दिन भी उसने अटैची से रकम निकालने की कोशिश की। तभी उस चंद्रपाल ने देख लिया। दोनों के बीच खींचतान हुई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट हाउस में युवती की लटकी मिली लाश
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने चलाया औचक चैकिंग अभियान, 750 लोगों पर हुई कार्यवाही, 06 वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.