Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फायर कर बुजुर्ग पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

फायर कर बुजुर्ग पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रेमनगर में घर में घुसकर फायर झोंकने और बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पूर्व में कई मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश जारी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि 17 अप्रैल को कनिका शर्मा निवासी डूंगा थाना प्रेमनगर ने मामले में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 16 अप्रैल की रात चार बदमाश चोरी के इरादे से खड़की तोड़कर उनके घर में घुसे। उनके पिता की नींद खुली और उन्होंने विरोध किया। आरोप था कि बदमाशों ने फायर झोंकते हुए उनके सिर पर तमंचे के बट से हमला किया। परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन एसएसपी अजय सिंह ने खुद मौका मुआयना किया और अधिनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के आसपास करीब 130 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में चार लोग संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने गुरुवार रात मुख्य आरोपी रुकसान उर्फ सैफ अली उर्फ टांका पुत्र सुलेमान, रहीम पुत्र जहीद दोनों निवासी ग्राम कुंजाग्रांट विकासनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। नेगी ने बताया कि मुसर्रत उर्फ छोटा पुत्र अख्तर और अहकाम पुत्र इरफान की तलाश की जा रही है।

रुकसान पर एक दर्जन मुकदमे
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रुकसान पर गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जबकि मुसर्रत थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। रुकसान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला नकब, एक लोहे रौड़ को घटनास्थल के पास जंगल से बरामद किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर पत्थर से हमला
Next: रेस्टोरेंट में हुए मामूली विवाद में फायर झोंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.