Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बुजुर्ग महिला से 1.40 लाख की लूट करने वाला गिरफ्तार
  • नैनीताल

बुजुर्ग महिला से 1.40 लाख की लूट करने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   ऊंचापुल की रहने वाली 90 वर्षीय महिला से 19 अप्रैल को फतेहपुर के पास लूट करने के आरोपी को मुखानी पुलिस ने सोमवार की देररात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल भेज दिया है। लोहरियासाल मल्ला के रहने वाली बुजुर्ग महिला के भतीजे तनुज नैनवाल ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी थी। तनुज के मुताबिक बीते 19 अप्रैल की शाम 6:30 बजे उनकी 90 वर्षीय बुआ बसंती देवी कठघरिया की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी बीच फतेहपुर के पास किसी व्यक्ति ने उन्हें डरा-धमकाकर सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया। लूटे हुए जेवरात की कीमत 1.40 लाख रुपये थी। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई मनोज सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल उमेश चंद जोशी और सिपाही पूरन सिंह को लगाया गया था। क्षेत्र में लगे सरकारी व निजी करीब 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सोमवार की देररात आरोपी को बजुनिया हल्दू को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बरेली जिला स्थित बहेड़ी तहसील के के गांव मकरंदपुर का रहने वाला दिलीप मौर्य पुत्र बहादुर मौर्य है। वर्तमान में वह कठघरिया स्थित बजुनिया हल्दू में किराये में रह रहा है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीएस महाविद्यालय में पकड़े जा चुके हैं 9 नकलची
Next: अतिथि शिक्षकों के पद रिक्त न माने जाने से राशिसं में रोष

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.