Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिल्डर को ब्लैकमेल कर एक करोड़ मांगने के आरोपी पर केस
  • देहरादून

बिल्डर को ब्लैकमेल कर एक करोड़ मांगने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शहर के एक बिल्डर को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिल्डर का आरोप है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग के जरिए उनसे करीब 17 लाख रुपये वसूल चुका है। अब उसने एक करोड़ रुपये की मांग कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष सिंह कुंवर के मुताबिक तहरीर में जीएमएस रोड स्थित नवयुग एंक्लेव निवासी राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वह आरए कंस्ट्रक्शन फर्म में पार्टनर हैं। जिसका कार्यालय हाथीबड़कला स्थित दून-वन कॉम्प्लेक्स में है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्योम शर्मा जो मूल रूप से दाबकी गुज्जर, चिलकाना, बड़गांव सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला है और वर्तमान में प्रेमनगर में रहता है, पिछले कुछ समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। राजेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि व्योम शर्मा खुद को रियल एस्टेट एजेंट बताता है। उनकी फर्म का उससे कोई व्यापारिक करार नहीं है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर उनके और उनकी फर्म के खिलाफ झूठे और अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर उनकी साख को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोप है कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट को बदनाम किया जा रहा है। बिल्डर से आरोपी 17 लाख रुपये ले चुका है। एफआईआर के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर पैसा नहीं मिला तो वह फर्म को बर्बाद कर देगा। डराया कि उसे अपराधियों का संरक्षण प्राप्त है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित के व्हाट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश और वीडियो क्लिप भेजे जा रहे थे। परेशान होकर बिल्डर ने बीते 17 जनवरी को पुलिस को तहरीर दी। शुरुआती जांच के बाद मंगलवार को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्योम शर्मा के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाईं को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी हॉलिडे स्कीम पर उपभोक्ता आयोग ने सिखाया कंपनी को सबक, ग्राहक को ब्याज सहित लौटानी होगी रकम
Next: फर्जी दस्तावेज के आरोप लगाकर किया जा रहा प्रताड़ित : मालचंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.