Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बजट और लकड़ी के अभाव में बुझे अलाव, राहगीर बेहाल
  • उत्तरकाशी

बजट और लकड़ी के अभाव में बुझे अलाव, राहगीर बेहाल

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जिले में इन दिनों कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों और असहाय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका की ओर से कुछ दिन अलाव जलाए गए लेकिन अब लकड़ी नहीं मिलने के कारण यह सुविधा बंद कर दी गई है। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में विश्वनाथ चौक, बस स्टैंड सहित प्रमुख चौराहों, बाजार और अस्पताल के आसपास हर साल ठंड के मौसम में नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जाते हैं। इससे रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, असहाय लोगों और दूर-दराज से आने वाले मुसाफिरों को राहत मिलती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहर के किसी भी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। विश्वनाथ चौक, बस स्टैंड आदि जगहों पर सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह और देर रात तक इधर-उधर दुबकने के लिए मजबूर हैं। कई जगह लोग कागज, पत्ते या लकड़ी के छोटे टुकड़े जलाकर आग से ठंड दूर करते हैं। स्थानीय निवासी आशुतोष रावत, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विष्णुपाल रावत का कहना है कि दो चार दिन से शहर के प्रमुख जगहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं जिससे लोगों को ठंड के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शहर में लगातार अलाव जलाने की मांग की है। उनका कहना है कि सर्दी हर दिन बढ़ती जा रही है और सबसे अधिक परेशानी गरीब, बुजुर्ग और बेघर लोगों को हो रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से अलाव जलवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ शालिनी चित्रण का कहना है कि वन निगम की डिपो से लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे अलाव नहीं जल रहे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी गठित
Next: राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.