Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंटी-बबली बनकर बाप-बेटी ने बैंकों को लगाया 2.8 करोड़ का चूना
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

बंटी-बबली बनकर बाप-बेटी ने बैंकों को लगाया 2.8 करोड़ का चूना

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। बैंकों को कितनी आसानी से चूना लगाया जा सकता है इसका ताजा उदाहरण भगवान कृष्ण की नगरी कहे जाने वाले मथुरा से आ रहा है। बाप-बेटी ने मिलकर बड़ी आसानी से बैंक को 2.8 करोड़ का चूना लगा दिया और बैंक को भनक तक नहीं लगी। बाप-बेटी बैंक में सोना लाते और बैंक वाले उन्हें लोन पर लोन देते रहते।  इस तरह बाप-बेटी ने मिलकर बैंक से 2.8 करोड़ का लोन ले लिया। फर्जी सोना देकर लोन लेने का कारोबार खूब फल फूल रहा था कि अचानक बैंक में ऑडिट हो गई और सारा खेल समझ में आ गया।  पुलिस ने बंटी-बबली वाली बाप बेटी की जोड़ी को धर लिया। पूछताछ हुई कि भई बैंक को नकली सोने का चूना लगाया तो लगाया कैसे? पता चला इसमें बाप-बेटी ही नहीं और भी लोग शामिल हैं। दरअसल बैंक ऑथराइज्ड ज्वेलर्स के एक कर्मचारी के साथ मिलकर ये पूरा सिस्टम सेट किया गया था।  बैंक ऑथराइज्ड ज्वेलर्स में काम करने वाला कर्मचारी फर्जी सोने के गहनों का असली सर्टिफिकेट बनाकर दे देता था। बाप-बेटी बैंक जाते और उसी फर्जी सर्टिफिकेट को दिखाकर अपना फर्जी सोना बैंक को देकर बैंक से असली नोट लेकर बाहर आ जाते।

बैंक को चूना लगाने का ये फॉर्मूला इतना हिट हो गया कि इस खेल में लोग बढ़ते चले गए। पुलिस इस मामले में 16 लोगों से पूछताछ कर रही है।  मथुरा एसएसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक ये गैंग दो राष्ट्रीय बैंकों को ज्यूलरी के फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर बार बार लोन लेता रहा। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड राजेश अग्रवाल और उसकी बेटी श्रेया अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।  इसके अलावा बैंक ऑथोराइज्ड ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले सुहेल और धर्मेंद्र सोनी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि राजेश अग्रवाल खुद सोनार है और अपनी दुकान में नकली सोना बेचता है। गिरोह ने मिलकर एक बैंक से 1 करोड़ 45 लाख और दूसरे बैंक से 1 करोड़ 35 लाख का लोन ले रखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औवेसी के गढ़ पर कांग्रेस की नजर, 4 अप्रैल को हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी
Next: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने भेजी 40 हजार टन डीजल की मदद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.