Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुआ ने ही गायब कर दी भतीजी, पुलिस ने किया बरामद
  • देहरादून

बुआ ने ही गायब कर दी भतीजी, पुलिस ने किया बरामद

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
default featured image

डोईवाला। डोईवाला के गांव खता मारखम ग्रांट से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की के गायब होने में उसकी बुआ समेत तीन महिलाओं की भूमिका पाई गई। फिलहाल, तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पिटाई से तंग आकर वो अपनी बुआ के घर चली गई थी। बुआ ने उसे अपनी दून रहने वाली सहेलियों के पास भेज दिया था। पुलिस का ये भी कहना है कि वे उसे बेचने की फिराक में थे।

दरअसल, किशोरी नौ अक्टूबर को सुबह चार बजे के बाद से ही घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके स्वजनों ने डोईवाला कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी लड़की को ढूंढने में लगी हुई थी। इस बीच टीम ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे उसकी बुआ के घर से बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया की लड़की के गायब होने में उसकी बुआ समेत तीन महिलाओं की भूमिका पाई गई है। लड़की घर में मारपीट होने की वजह से अपनी बुआ के पास चली गई थी। जैसे ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो महिला ने उसे अपनी देहरादून स्थित सहेलियों के घर भेज दिया था। इस बीच जब उन्हें पता चला कि मामला पुलिस तक पहुंचा है और मुकदमा दर्ज किया गया हैं तो उन्होंने गुरुवार को लड़की को उसकी बुआ के घर वापस भेज दिया।

मामले में कमलेश पत्नी जगदीश शास्त्री नगर वसंत विहार देहरादून, विमलेश पत्नी सतीश शास्त्री नगर वसंत विहार देहरादून ( दोनों बहनें है) के साथ ही लड़की की बुआ सविता पत्नी बाबूराम ग्राम खता रोड मारखम ग्रांट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये बात भी सामने आ रही है कि विमलेश और कमलेश की मंशा इस लड़की को पैसा लेकर बेचने की थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते ये अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाई।

पुलिस ने आरोपितों पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है व आरोपियों कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पवार, उप निरीक्षक अनीता बिष्ट, कांस्टेबल नीरज, हंसराज, एसओजी से सोनी, नवनीत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन डीलर का कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार
Next: तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल हेतु 30 अक्टूबर को बंद होंगे

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.