Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीटीकेआईटी में पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने दीर्घकालिक विकास पर रखे विचार
  • अल्मोड़ा

बीटीकेआईटी में पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने दीर्घकालिक विकास पर रखे विचार

RNS INDIA NEWS 04/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर “एम्पावरिंग उत्तराखंड: ब्रिजिंग अकादमिया, इंडस्ट्री एंड गवर्नेंस” विषय पर राज्य स्तरीय पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। पर्यावरणविद पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को प्राकृतिक संपदा के दोहन की बजाय रिसाइक्लिंग और टिकाऊ विकल्पों की दिशा में आगे बढ़ना होगा। पर्यावरण मंत्रालय से जुड़े प्रो. उमेश कहालेकर ने भावी इंजीनियरों से कहा कि वे दीर्घकालिक विकास को प्राथमिकता दें, ताकि पर्वतीय राज्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रख सकें। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसी तकनीकें पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। एमएनआईटी जयपुर के पूर्व निदेशक प्रो. उदय कुमार वाईआर ने युवाओं से नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने किया। इस अवसर पर प्रो. आर.के. सिंह, प्रो. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. कपिल चौधरी, डॉ. स्वेता रावत, डॉ. अंशुमान मिश्रा, डॉ. कुलदीप खोलिया, डॉ. पंकज सनवाल, डॉ. ललित गाड़िया, डॉ. आनंदिता साहा, डॉ. भावना परिहार सहित कई प्राध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कटारमल सूर्यमंदिर में सामूहिक योग अभ्यास, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी ने भी किया योग
Next: तुंगनाथ के कपाट 6 नवम्बर को होंगे शीतकाल के लिए बंद

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.