Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की घुसपैठ को किया नाकाम
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की घुसपैठ को किया नाकाम

RNS INDIA NEWS 08/02/2021
rns featured image new

श्रीगंगानगर (आरएनएस)। राजस्थान के सीमांत श्रीगंगानगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सजग जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया हैं। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर से बीएसएफ सेक्टर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय क्षेत्र की ओर से इस खेप को लेने आने वाले संदिग्ध लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर-हिंदूमलकोट मार्ग पर दुल्लापुर कैरी गांव के सामने बीएसएफ की मदनलाल पोस्ट के अधीन पिल्लर संख्या 134 पर जवानों ने रविवार देर रात करीब सवा बारह बजे तारबंदी के उस पार कुछ हलचल देखी। जवानों को दो तीन संदिग्ध व्यक्ति जीरो लाइन पार कर तारबंदी के नजदीक आते दिखाई दिए, जिनके पास कुछ सामान भी था। जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों को ललकारने पर वे वापस भागने लगे। भागते हुए उन्होंने बीएसएफ जवानों पर पिस्तौल से दो फायर भी किए। बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
बीएसएफ जवानों ने चार गोलियां दागीं। कोई संदिग्ध तस्कर हताहत नहीं हुआ। सभी तस्कर वापस पाकिस्तान क्षेत्र में भाग गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी मदनलाल पोस्ट पर पहुंचने लगे। श्रीगंगानगर से बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय डीआईजी, बटालियन कमांडेंट, खुफिया शाखा अधिकारी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए। श्रीगंगानगर से पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) भंवरलाल मेघवाल और हिंदूमलकोट थाना प्रभारी रामप्रताप वर्मा भी दलबल सहित मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि तारबंदी के उस पार और जीरो लाइन से पहले एक खेत में पीले रंग का टेप लगा हुआ एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें करीब एक किलोग्राम हेरोइन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। बीएसएफ पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने रात को ही आसपास के खेतों, ढाणियों तथा नजदीकी गांव दुल्लापुर केरी सहित पूरे इलाके की घेराबंदी कर सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को प्राप्त करने के लिए भारतीय क्षेत्र में भी संदिग्ध तस्करों के छुपे होने की आशंका के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती पत्नी और बेटी को मारकर खुद थाने जाकर किया आत्मसमर्पण
Next: एमएसपी था, है और रहेगा , खत्म कीजिए आंदोलन : मोदी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.