Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ब्रह्मलीन नरेन्द्र गिरि को दी गई भू समाधि, उमड़ा जनसैलाब
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

ब्रह्मलीन नरेन्द्र गिरि को दी गई भू समाधि, उमड़ा जनसैलाब

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
default featured image

प्रयागराज (आरएनएस)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत दिवंगत नरेन्द्र गिरि को भू समाधि दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शरीर बाघम्बरी गद्दी पर लाया गया। इस दौरान फूलों से सजे वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। इसके बाद उनकी अन्तिम यात्रा शहर के मार्गों से होते हुए संगम पहुंची। वहां स्नान आदि कराने के बाद लेटे हुए हनुमान मंदिर के बाद फिर वापस मठ ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंहत को समाधि दे दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। समाधि स्थल पर सभी साधु-संत और महात्मा अखाड़ों की परंपरा के अनुरूप महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर पर जल, पुष्प, गुलाल का छिडक़ाव किया गया। फूलों से सजे रथ पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के शव को लेकर निकाली गई यात्रा में महंत के अंतिम दर्शन के लिए संगम जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग जगह-जगह फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी 13 अखाड़ों के महंत और महामंडलेश्वर मठ में मौजूद थे। पूर्व सांसद राम विलास वेदांती के अलावा हरि गिरि, रविंद्रपुरी महाराज और मौनी स्वामी सहित सैकड़ों साधु महात्मा यहां मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अंतिम यात्रा में शामिल थे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले कि रही बात अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की मौत की तो जितना मैं उन्हें जनता हूं, उसके आधार पर कह सकता हूं कि महंत जी मजबूत इच्छाशक्ति के व्यक्ति थे। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। 24 घंटे पहले उन्होंने मुझे प्रसाद दिया। पोहा भी खाने को दिया था तो समय की कमी के कारण मैंने कहा मुझे इजाजत दें इसे साथ लेकर जाने की। उनकी अनुमति पर में पोहा अपने साथ ले गया था। उन्होंने मुझे रुद्राक्ष की माला भी प्रसाद स्वरूप दी थी। गौरतलब हो कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का प्रयागराज के अल्लापुर स्थित श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में फंदे से लटका शव मिला था। महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर मंगलवार को आम जन के दर्शन के लिए मठ में रखा गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंक का पर्याय बने एक आतंकी भालू को मार गिराया
Next: आज हैं दिन और रात बराबर

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.