
देहरादून(आरएनएस)। राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बालिका 44 से 46 भार वर्ग में खुशी और कोमल ने सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना दी है। परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में सोमवार को मुकाबले खेले गए। इससे पहले बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विभिन्न भार वर्गों में प्रियांशु वर्मा, रोहन जोशी, कृष, उत्सव यादव, सिद्धार्थ महर, आयुष छेत्री, अंशवीर चौहान, दीपक रावत, आसिफ, पवन, अभिषेक, अयान, आयुष सिंह बोरा, अजय वर्मा, मयंक भट्ट, विक्रम दरियाल, आरोहन, तुषार सिंह, लक्की, तुषार भट्ट, हितेश बिष्ट, चैतन्य दानु, मयंक पांडे, आरुष तडियाल, अनुज महर, कृष कुमार, योगेंद्र सिंह यादव, अर्जुन सिंह, सुमित नेगी, सोहेल राणा, पंकज कुमार, मयंक कन्याल, ऋषभ सिंह, रजनीश, निखिल खडायत, अभय लूंठी, देवांशु देऊपा, हर्षित थापा, अंश चौधरी, रितेश सत्याल, पवन दानु, सिद्धार्थ गोदियाल ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खुशी चरण, अनम, कोमल नगरकोटी, वैष्णवी ढोंडियाल, जया बिष्ट, रिया नगरकोटी ने जीत दर्ज की। बालिकाओं के सेमीफाइनल के 46 से 48 भारवर्ग में नेहा वल्दिया, जया बिष्ट, 48 से 50 भार वर्ग में भावना सिंह, कोमल लोहिया, 50 से 52 भारवर्ग में कुसुम मौर्य, सिमरन, 52 से 54 भार वर्ग में चांदनी कर्नाटक, आशीन खान, 54 से 57 भार वर्ग में रैना यादव, बबीता जसवान, 57 से 60 भार वर्ग में प्रतिष्ठा चौधरी, शिखा, 60 से 63 भार वर्ग में अर्थनीत, 67 से 70 भारत वर्ग में कशिश ने जीत दर्ज की। मौके पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, मुकर्जी निर्वाण, डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, डीसी भट्ट, नवीन टम्टा, घनश्याम श्यामपुरिया, डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया, वीएस रावत, दुर्गा थापा आदि मौजूद थे।


