Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की विक्रम का डंका, इस मामले में केजीएफ 2 को पछाड़ा
  • मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की विक्रम का डंका, इस मामले में केजीएफ 2 को पछाड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की ‘विक्रम’ का जादू दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। ‘विक्रम’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले ही शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ‘विक्रम’ इस तरह बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब होगी।
विक्रम के जरिए कमल हासन ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। वहीं फिल्म से एक बार फिर उनका जादू चल पड़ा है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘विक्रम’ सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड खत्म होने तक विक्रम ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर विक्रम की कमाई की बात करें तो पिछले नौ दिनों में ये फिल्म कुल 165.40 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। ‘पुष्पा’, ‘केजीएफ 2’ और ‘आरआरआर’ के बाद अब कमल हासन की ‘विक्रम’ में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाने का काम कर रही है।
फिल्म ने कुछ दिन पहले ही सिर्फ तमिलनाडु में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म ने तमिलनाडु में पैसा कमाने के मामले में केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया है। तमिलनाडु में विक्रम का अब तक का कुल कलेक्शन 116 करोड़ रुपये है, जबकि केजीएफ 2 का कलेक्शन 109 करोड़ रुपये था। इस लिहाज से फिल्म विक्रम ने राज्य में कमाई के मामले में केजीएफ-2 को पछाड़ दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पवन कल्याण ने की मेजर को लेकर सराहना
Next: आदित्य रॉय कपूर की एक्शन फिल्म ‘ओम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, एक्शन मूड में आये नजर !

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.