Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बोल्डर व मलबा आने से मोटर पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित
  • रुद्रप्रयाग

बोल्डर व मलबा आने से मोटर पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। चारधाम तीर्थयात्रा का महत्वपूर्ण मार्ग तिलवाड़ा-घनसाली मोटर मार्ग पर अमकोटी से आगे कुटमाणा के पास मोटर पुल पर भारी बोल्डर व मलबा आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन व लोनिवि ने उक्त स्थान से यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। एसडीएम जखोली परमानन्द राम ने आस पास के गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए शीघ्र पैदल मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह से क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण मोटर पुल पर भारी बोल्डर व मलबा आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे चारधाम तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों के सामने आवाजाही को लेकर बड़ा संकट पैदा हो गया है। एसडीएम जखोली परमानन्द राम व लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेएस रावत सहित विभागीय अधिकारियों व प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद खतरे को देखते हुए मार्ग पर पुल से यातायात व्यवस्था बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने कहा कि मोटर पुल के क्षतिग्रस्त होने से खतरे को देखते हुए तीर्थयात्रियों व स्थानीय राहगीरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए शीघ्र ही वैली व्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए एसडीएम जखोली परमानन्द राम ने शीघ्र ही पैदल मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। विदित हो कि क्षेत्र में बुधवार रात को भारी बारिश के चलते पुल के ऊपर भारी बोल्डर व मलवा आने के कारण पुल का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे चारधाम तीर्थयात्रियों सहित आम राहगीरों के लिए आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के लिए सर्वे ऑफ इंडिया को मिला सम्मान
Next: नपा ने कूड़े की बिक्री कर कमाए 43 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.