Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • बोल्डर से टकराकर पटरी से उतरी दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित
  • मुंबई

बोल्डर से टकराकर पटरी से उतरी दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)।  आज दिल्ली से गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा टल गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह रत्नागिरी के पास करबुदे सुरंग में पटरी से उतर गई। जिस जगह पर ट्रेन पटरी पर उतरी, वह मुंबई से 325 किलोमीटर दूर है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करने वाले कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी। दुर्घटनास्थल पर एक रेल रखरखाव वाहन (आरएमवी) पहुंच गया है। ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने के उपकरण के साथ एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) रत्नागिरी से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने कहा, ”कोंकण रेलवे के अधिकारी भी लाइन को साफ करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’
मुंबई (महाराष्ट्र) के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे की है। यह मार्ग तीन राज्यों महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह रेलवे के चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी एमपी व फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की फर्जी वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत
Next: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति का वृक्षारोपण, सफाई अभियान लगातार जारी

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.