Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में फिल्मी स्टाइल में लूट, खुद को सीबीआई अफसर बताकर 35 लाख ले उड़े बदमाश
  • राष्ट्रीय

बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में फिल्मी स्टाइल में लूट, खुद को सीबीआई अफसर बताकर 35 लाख ले उड़े बदमाश

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

जमशेदपुर (आरएनएस)। जमशेदपुर शहर के मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर घुसे चार अपराधियों ने 30 से 35 लाख रुपये लूट लिये हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी बैंक का शटर बाहर से बंद कर भाग निकले। वारदात गुरुवार दोपहर की है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

घटना के वक्त बैंक में मौजूद लोगों के अनुसार बैंक में घुसे चार लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए सभी बैंककर्मियों और ग्राहकों के मोबाइल ले लिये और इसके बाद हथियार के बल पर बैंक से रुपये लूट लिये। एक महिला ग्राहक ने बताया वह अपने पति के साथ बैंक पहुंची तो गेट पर दो लोग खड़े थे। उन्होंने उन्हें गेट खोलकर अंदर करने के बाद मोबाइल जब्त कर लिया और चुपचाप बैठ जाने की धमकी दी। सभी अपराधियों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। लगभग 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर अपराधी बैग लेकर निकल गए। भागते हुए डकैतों ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन चल रही है। लूटी गई रकम लगभग 30 से 35 लाख रुपये बतायी जा रही है।

गौरतलब है कि इसके पहले बीते 13 अगस्त को ईडी और सीबीआई के नाम पर फर्जी टीम बनाकर जमशेदपुर के सिदगोड़ा में एक व्यवसायी के घर छापामारी करने की तैयारी कर रहे अपराधियों के एक गिरोह का स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया था। अपराधी सीबीआई-ईडी के नाम पर छापामारी करते, इसके पहले ही इसके दो सदस्यों राजकुमार और मो. मुस्तकिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरोह के 18 लोग भागने में सफल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेरर कनेक्शन पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अलकायदा के 2 संदिग्ध आतंकी दबोचे
Next: ज्ञानवापी मामला : मुद्दई के पति को पाकिस्तान से मिली सिर काटने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.