Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लड बैंक अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण, नियमों में शिथिलीकरण पर जोर
  • अल्मोड़ा

ब्लड बैंक अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण, नियमों में शिथिलीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. पंत से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ब्लड बैंक संचालन से जुड़ी कुछ अहम समस्याओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने ब्लड बैंक के नियमों में लचीलापन लाने की मांग की, ताकि मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेड क्रॉस पदाधिकारियों का कहना था कि संस्था लगातार ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। लेकिन कई बार यह देखा गया है कि दूरदराज से आए मरीज, जिनके पास कोई रक्तदाता नहीं होता, उन्हें रक्त देने से पहले आधार कार्ड जमा कर डोनर लाने की शर्त रखी जाती है। इससे तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने तुरंत रेड क्रॉस पदाधिकारियों के साथ ब्लड बैंक अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रक्त की आवश्यकता से आए किसी भी मरीज को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और जनसुविधा को प्राथमिकता दी जाए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने बताया कि हर संभव प्रयास किया जाता है कि ब्लड बैंक में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यदि मरीज के साथ कोई रक्तदाता भी आता है, तो इससे ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में सहायता मिलती है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल, रेड क्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, यूथ विंग अध्यक्ष अमित साह मोनू, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, अर्जुन बिष्ट और मनोज भंडारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 अप्रैल
Next: पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.