Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण
  • पौड़ी

ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। रेलवे निर्माण कार्य के दौरान ब्लॉस्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए भवनों का मुआवजा न दिए जाने पर प्रभावित गांवों स्वीत, ढमक चोपड़ा के ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के न मिलने पर ग्रामीणों की प्रशासन से वार्ता नहीं हो पाई। जिस पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद आरवीएनएल(रेवले विकास निगम) व प्रशासन उनकी ज्वलंत समस्या का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है। कहा यदि शीघ्र ही उन्हें क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा न मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को तहसील में पहुंचे ग्रामीण अनिल दत्त तिवाड़ी, अंकित रावत ने कहा कि एक दिसंबर 2021 को मुख्य सचिव और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशों पर बनी कमेटी ने 14 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा था। इस रिपोर्ट के आधार पर 224 क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा देने के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पौड़ी ने मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम को मुआवजा देने के निर्देश दिए थे। लेकिन आरवीएनएल ने इस पर आपत्ति जता दी। कहा मंगलवार को वह तहसील में एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखने आए थे, लेकिन एसडीएम के मौजूद न होने से वह अपनी समस्या किसी को नहीं बता सके। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईटीआई का संचालन देवप्रयाग में शुरु करने की मांग
Next: बारिश से गेंवाली और जाखाना गांव का पैदल पुल और रास्ता क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.