Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा रोशनलाल शहीदी दिवस एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा रोशनलाल शहीदी दिवस एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शहीद रोशन लाल के शहीदी दिवस पर आज उनके पैतृक गांव पपलोल में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 10 सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित भी किया।

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि अपने कार्य को ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पूर्ण करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहें।
इस अवसर पर 10 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा पापलोल गांव में शहीद रोशन लाल जी के निवास को जाने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया गया।
भाजयुमो सोलन मण्डल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि युवा मोर्चा समय-समय पर सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं में देश प्रेम की भावना सदैव प्रज्जवलित रहे।
शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए युवा मोर्चा सोलन मण्डल का आभार प्रकट किया।
भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र परिहार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती, मंडल कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत पौधना की प्रधान अनीता, उपप्रधान संजीव, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, शहीद रोशन क्लब पापलोल के सदस्य, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, वैवभ ठाकुर, अरुण मेहता, राजेंद्र शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, अमन शर्मा, अरुण कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने बरामद की अवैध रूप से रखी देशी शराब की 48 बोतलें
Next: सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 09 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.