Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा विधायक ने लिखा कौशिक के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र
  • देहरादून

भाजपा विधायक ने लिखा कौशिक के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार मेयर के बाद अब देहरादून से बीजेपी विधायक ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के मंत्रालय की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उनका मंत्रालय काम नहीं कर रहा है। गौर हो कि विधायक सरकार के कार्यों से खुश नहीं हैं बीते 7 दिनों में राज्य में जो घटनाक्रम घटे हैं उसे देखकर तो यही लगता है बिशन सिंह चुफाल के बाद अब राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ मुखर हो गए हैं। मुख्यमंत्री को नजरअंदाज करते हुए सीधे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा है। उमेश शर्मा काऊ के इस पत्र में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यों और उनके मंत्रालय की शिकायत की गई है। क्या उत्तराखंड का शहरी विकास मंत्रालय हकीकत में अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभा रहा है। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि, पहले मदन कौशिक के विधानसभा क्षेत्र की समस्या को लेकर महापौर अनीता शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में सही से काम न होने, विकास योजनाओं के धरातल पर न उतरने को लेकर वे आए दिन हमलावर रहते हैं। इसी सिलसिले में सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी और सडक़ की व्यवस्थाओं को लेकर बीजेपी से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है। काऊ ने अपने पत्र में लिखा है कि वह कई बार पत्र लिखकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान मौजूदा सरकार में नहीं हो रहा है। उमेश शर्मा ने पत्र में यह भी कहा है कि ऐसे में रायपुर क्षेत्र की जनता का विश्वास सरकार, संगठन और विधायक से खत्म हो रहा है जो भविष्य के लिए सही नहीं है। लिहाजा इस सिलसिले में पार्टी हस्तक्षेप करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण की प्रगति की समीक्षा
Next: डीजी अशोक कुमार ने किया खुद को क्वारंटाइन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.