Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन, भाजपा में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन, भाजपा में शोक की लहर

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। उधर भजपा के मंत्री विधायकों ने कहा रविवार देर रात तक वह शादी विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कल आखिरी बार हुई चर्चा में वह देहरादून के विकास की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था इस बार कैंट विधानसभा से सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिलेंगे। पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा की विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूर्णीय क्षति है। दोपहर ढाई बजे दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे। कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं।  कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

शोक: प्रेमनगर में तीन घंटे बंद रहा बाजार
देहरादून। कैंट विधायक हरबंस कपूर के निधन के चलते प्रेमनगर में व्यापारियों ने तीन घंटे दुकानें बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पुंज ने बताया कि सोमवार को बाजार दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने की अपील की गई थी। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद थी। कई व्यापारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गए। जबकि, कइयों ने बाजार में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भूषण भाटिया, फकीरचंद, जगदीश गिरोटी, राजीव गिरोटी, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, अमित गुलियानी, योगेश नागपाल शामिल रहे।

कपूर के निधन के बाद ब्लॉक की बैठक स्थगित
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर की निधन के बाद रायपुर ब्लॉक की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब 28 दिसंबर को बैठक का दिन तय किया गया है। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी।
सोमवार को क्षेत्र पंचायत रायपुर की बैठक प्रभारी ब्लॉक प्रमुख इतवार सिंह रमोला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, चक्रधर सेमवाल, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल मेलवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी ब्लॉक प्रमुख इतवार सिंह रमोला ने बताया कि अब अगली बैठक 28 दिसंबर को प्रस्तावित की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के रोइंग खिलाडिय़ों को एशियाई चैंपियनशिप के अंतिम दिन एक स्वर्ण, तीन रजत
Next: वैश्विक घटनाक्रमों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.