Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बुलाई सांसदों की बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बुलाई सांसदों की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/07/2023
default featured image

देहरादून। लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा ने अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। 25 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। विदित है कि पार्टी लोकसभा चुनावों के प्रचार अभियान में पूरी तरह उतर चुकी है। इसके तहत एक महीने का विशेष महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा चुका है और अब दो महीने का सघन अभियान शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के सभी सांसदों के साथ बैठक कर विभिन्न सांगठनिक विषयों में सांसदों की भूमिका को लेकर चर्चा करेगा। इस बैठक में हाल में संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान में सांसदों की सक्रियता के साथ ही कई विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में जनता से मिले फीडबैक को लेकर भी सांसदों से चर्चा की जाएगी। साथ ही सांसद अपने क्षेत्र के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी राय देंगे। इस बैठक में प्रचार अभियान के दौरान सांसदों की अधिक से अधिक भूमिका सुनिश्चित की जाएगी और गांव गांव प्रवास करने की योजना भी बनाई जाएगी। चौहान ने बताया कि पार्टी सितंबर अक्तूबर के महीने दो महीने का सघन अभियान शुरू कर रही है। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ ही महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: एसएसजे कैंपस में ऑफलाइन प्रवेश 24 से शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.