Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे : मनोज तिवारी
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 09/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर सवाल खड़े करना एक तरह से देश के कानून पर सवाल खड़े करना है। क्योंकि ये सरकारी एजेंसियां स्वतत्र रुप से काम करती हैं और उनके अधिकारी की मृत्यु पर राजनीति करना केजरीवाल की गंदी राजनीति का स्तर है। आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अधिकारी की पत्नी खुद एक निजी चैनल पर साफ और स्पष्ट रुप से कहती है कि उनके पति फऱवरी से ही कुछ परेशान थे और नौकरी छोडऩा चाहते थे। इसलिए केजरीवाल और उनके नेता इस पर राजनीति करना बंद करें और सबसे माफ़ी माँगे। जबकि सीबीआई ने नई आबकारी नीति में जो जांच की है उसमें कोई क्लीन चिट नहीं दी है। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल की एक और चोरी पकड़ी गई है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बंधी एमसीडी के 2 साल से लंबित 383.74 करोड़ जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बड़ी बड़ी बात करने वाले केजरीवाल कैसे-कैसे भ्रष्टाचार करके बैठे हुए हैं, उनका एक-एक काला चिट्ठा खुल रहा है। आज शराब और रेवड़ी की ही देन है कि पंजाब में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आज नई आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है जबकि इसकी चर्चा गली-गली में हो रही है। आम आदमी पार्टी के ऊपर उसका फ्रस्टेशन साफ देखने को मिल रहा है। आज उनके सांसद गाली-गलौज पर उतर गए हैं और संवैधानिक पद पर बैठे उपराज्यपाल को भी अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने जब लीगल नोटिस जारी किया है तो उसे आम आदमी पार्टी के सांसद फाडक़र अपनी हाताशा को दर्शा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई दौरे के दौरान अमित शाह की सुरक्षा में लापरवाही, गृहमंत्री के आसपास घूमता रहा संदिग्ध शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: यूपी में भाजपा का दावा, हमारे संपर्क में सपा के 100 विधायक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.