Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल
  • देहरादून

भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से कांग्रेस नेताओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा नेतृत्व से दुष्यंत गौतम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। गुरुवार को पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने अभद्र बयान देकर अपनी पार्टी के नेताओं मानसिकता को प्रदर्शित किया है। कहा कि जो चाल चरित्र भाजपा नेताओं का है, उसी का बयान भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने नेता के घटिया बोल पर चुप्पी साधे हुए है। जबकि विपक्षी दल का कोई सदस्य भाजपा नेताओं के खिलाफ ऊंची आवाज में भी बोल दे तो भाजपा के सभी नेता उसे अनुशासन और नैतिकता का पाठ पढ़ाने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ने की जरूरत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि कई भाजपा नेता और उनके परिजन यौन उत्पीड़न के मामलों में घिरे हुए हैं। कहा कि जिसकी सोच जैसी होती है, उसके मुहं से बोल भी उसी तरह के निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अपने खिलाफ एक भी शब्द नहीं सुनने वाले प्रधानमंत्री को भी अपने पार्टी के ही एक नेता द्वारा खुले आम कहे गए अमर्यादित शब्द भी नहीं सुनाई दिए। कहा कि दूसरों को शुचिता का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अपने चाल चरित्र की समीक्षा करने की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा नेता इस तरह के अभद्र शब्दों से युक्त बयान देकर प्रदेश में फैली अव्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपने नेता के अमर्यादित बयान पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जायसवाल, गिरीश सप्पल हन्नी, सलीम अहमद, नौशाद अली, अनमोल शाह, दिनेश भारद्वाज, अभिराजन, फहीम अंसारी, बलजीत, असद खान, रिंकू कन्नौजिया, अनस मुनीर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहन के घर आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Next: दीपावली पर पर्यटकों से गुलजार रहेगी तीर्थनगरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.