Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने किये बदरीनाथ के दर्शन
  • चमोली

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने किये बदरीनाथ के दर्शन

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। उन्होंने चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर लगी पाबंदी हटाने के निर्णय पर हाईकोर्ट का भी आभार जताया। साथ ही उन्होंने पूरे मामले को न्यायालय के समक्ष रखने के सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। मंगलवार को बदरीनाथ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने भगवान बदरी विशाल की अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद  उन्होंने कहा चारधाम यात्रा के लिये न्यायालय के निर्णय के प्रति आभार है। कहा सरकार ने अच्छे ढंग से मामले की पैरवी की। दुष्यंत कुमार ने कहा यात्रा खुलने से सनातन धर्म के अनुयायियों और श्रद्धालुओं में अपार खुशी है।
हाईकोर्ट के फैसले पर जताई खुशी:  चारधाम यात्रा में निश्चित संख्या में ही यात्रियों की अनुमति से स्थानीय व्यापारी, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित असहमत थे। यात्रा के लिये ई पास की वैधता को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। न्यायालय के मंगलवार को दिये गये निर्णय का व्यापारियों, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहितों ने भी स्वागत किया है। बदरीनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद नवानी ने निर्णय का स्वागत किया है। यात्रा के लिये बीच में अटके यात्रियों ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई है। पांडुकेश्वर में रुके राजस्थान के यात्रियों ने कहा अब भगवान के दर्शन कर सकेंगे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड साहिब मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया
Next: ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.