Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए रखा मौन उपवास
  • देहरादून

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए रखा मौन उपवास

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
19 (7)

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना से जंग में जनता के साथ आने और उसे सद्बुद्धि के लिए प्रदेश मुख्यालय में सांकेतिक मौन व्रत रखा। भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दु:ख दर्द और परेशानी में मदद करने का है। लेकिन कांग्रेस व्यवस्थाओ में खामिया निकाल कर राजनीति कर रही है। प्रदर्शन में मशगूल है। कोरोना से जंग जीतने के बाद वह धरना, प्रदर्शन, पोस्टर के लिए पूरे समय का सदुपयोग कर सकते हैं। हालांकि उनके बड़े नेता भी उनको इस समय जनता के बीच खड़े कोरोना के खिलाफ लडऩे का आग्रह कर चुके हैं। श्री कौशिक ने कहा कि यह लड़ाई उत्तराखंड के साथ साथ पूरा देश लड़ रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब सर्वदलीय बैठक बुलाई थी तो उस समय सभी दलों ने आश्वस्त किया कि कोरोना की लड़ाई सबको मिलकर लडऩी है और उसके दो दिन बाद ही कांग्रेस ने जनता के बीच जाने और मिलजुलकर लडऩे के बजाय तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिये। उन्होंने कहा कि टेस्ट और इलाज ,आंकड़ों के नाम पर भी कांग्रेस भ्रामक स्थिति उतपन्न कर रही है। कोरोना के आंकड़े सरकार के नही आइसीएमआर के द्वारा जारी किए जाते हैं। यह सरकार के आंकड़े नहीं है। विपक्ष भय का वातावरण लोगो के बीच बना रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर भी कांग्रेस द्वारा पूरे देश में भ्रामक स्थिति उत्त्पन्न की जा रही है। कांग्रेस नकारात्मक राजनीति के चलते सरकार द्वारा जुटाए संशाधनों और वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहा है। पहले असरहीन,मोदी वैक्सीन, भाजपा की वैक्सीन सहित कई तरह की अफवाह फैलाने वाले अब वैक्सीन कम होने या कहीं और भेजने जैसे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन लोगो की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और भ्रामक प्रचार कर व्यवस्था में खामिया निकालकर राजनिति करना भर रह गया हैं। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन का उत्पादन निरंतर बढ रहा है। दिसंबर तक वैक्सिनेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा । जहां तक उत्तराखंड का सवाल है तो केंद्र से वैक्सीन आने के साथ ही राज्य सरकार सभी के जल्द टीकाकरण के लिए वैक्सीन खरीदने की अनुमति मांगी गई जिसकी केंद्र ने अनुमति दी है। असलियत यह है कि भाजपा द्वारा दी गई नसीहत के कारण कांग्रेस के कुछ लोग कार्य कर रहे हैं,लेकिन कुछ लोग महज भ्रामक प्राचार कर रहे हैं। अधिकान्श कांग्रेस राहत कार्यो से गायब ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संस्कृति और सिद्धान्त ही है कि पार्टी के कार्यकर्ता महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में भी समर्पण भाव के साथ सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वह फिर विपक्ष से कोरोना के खिलाफ जनता के बीच आने और फिलहाल राजनैतिक एजेंडे को विराम देने की अपील करते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की तरह नहीं फैलता ब्लैक फंगस : डॉ. गुलेरिया
Next: पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट द्वारा लोगों को सैनेटाइजर, मास्क किये गए वितरित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.